Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के लिए इंदिरा गांधी ही जिम्मेदार; चिदंबरम के बयान पर बोली SGPC

एसजीपीसी ने चिदंबरम के बयान को सही बताया है, लेकिन साथ ही कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है।

12 Oct 2025

'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के लिए इंदिरा गांधी ही जिम्मेदार; चिदंबरम के बयान पर बोली SGPC

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार पर ​दिए बयान से मचे बवाल के बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एसजीपीसी ने चिदंबरम के बयान को सही बताया है, लेकिन साथ ही कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है। एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का बयान बिल्कुल सही है, ऑपरेशन ब्लूस्टार गलत था और इसे टाला जा सकता था। शुरू से ही कांग्रेस झूठ बोलती आई है और अब वह एक नया झूठ फैला रही है कि इस ऑपरेशन के लिए केवल इंदिरा गांधी जिम्मेदार नहीं थीं। कोई इस पर विश्वास नहीं करेगा। इंदिरा गांधी उस समय प्रधानमंत्री थीं और यह फैसला उन्हीं का था। ग्रेवाल ने कहा कि अगर चिदंबरम ने यह बयान ईमानदारी से दिया है, तो हम उसका स्वागत करते हैं।

कांग्रेस हाईकमान ऑपरेशन ब्लूस्टार के बारे में पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम के बयान से बेहद नाराज है। पार्टी आलाकमान का मानना है कि वरिष्ठ नेताओं को पार्टी के लिए शर्मिंदगी पैदा कर सकने वाले सार्वजनिक बयान देने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। वरिष्ठ नेताओं को सार्वजनिक बयान देते समय सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनके बार-बार के बयान पार्टी के लिए समस्याएं पैदा करते हैं, जो सही नहीं है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने चिदंबरम के बयान पर कहा कि ये तो वही कर रहे हैं जो बीजेपी वाले करते हैं। आज ऑपरेशन ब्लू स्टार पर सवाल उठा रहे हैं, शक होता है कि कहीं बीजेपी से मिले हुए तो नहीं? ऐसे वक्त में जब बिहार का चुनाव आ गया है, इस तरह के बयान कांग्रेस को नुकसान पहुंचाते हैं। चिदंबरम साहब को कांग्रेस की 11 साल की कमियों पर बात करनी चाहिए थी, न कि अपनी ही पार्टी की गलती गिनानी चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के लिए इंदिरा गांधी ही जिम्मेदार; चिदंबर
एसजीपीसी ने चिदंबरम के बयान को सही बताया है, लेकिन साथ ही कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News